फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History sheeter arrested in encounter, accomplice abscondingSearch for this

Kanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, साथी फरार

Tue, 08 Jul 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested in encounter, accomplice abscondingSearch for this
बसरेहर। मोबाइल चोरी करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर के साथ मंगलवार रात करीब आठ बजे कलारपुर मार्ग पर चौबिया पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया। हिस्ट्रीशीटर का एक साथी घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अवधेश कुमार निवासी बीना की कस्बे में ही बर्तन की दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे अवधेश दुकान पर अपना सामान लगा रहे थे। इस बीच दो बाइक सवार आए और काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी कर ले गए। अवधेश की सूचना पर पुलिस ने जांच करके रिपोर्ट दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

अवधेश के बताए बाइक नंबर के आधार पर थाना पुलिस ने आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया था। रात करीब आठ बजे कटैया पुल के पास बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर कुलदीप के दाएं पैर में गोली लगी। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। एसओ विपिन मलिक ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी देहात श्रीश्चंद्र भी सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने एसओ से घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके खिलाफ मैनपुरी समेत कई जिलों में लूट और चोरी के करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed