फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hindu yuva vahini leader murder in chitrakoot of uttar pradesh

चित्रकूट: हिंदू युवा वाहिनी के नेता की गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ आया था दर्शन करने

Mon, 04 Mar 2019 09:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Mar 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
hindu yuva vahini leader murder in chitrakoot of uttar pradesh
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। चित्रकूट में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना सीतापुर चौकी के रामघाट पर हुई। बताया जा रहा है कि मृतक हिंदू युवा वाहिनी का नेता था। वह अपने परिवार के साथ महोबा जिले से दर्शन करने आया था। शिवरात्रि के मौके पर रामघाट में शिव मंदिर में पूजा अर्चना चल रही थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पाराशर अपनी सफारी गाड़ी में राम घाट के किनारे एक लॉज के पास बैठा था, गाड़ी में उसके साथ अन्य लोग भी बैठे थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर हजारों श्रद्धालु जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed