फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High speed car entered from behind in roadways bus parked on highway

औरैया: तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसी, सवारियों में मचा कोहराम, पांच घायल

Sun, 09 Feb 2020 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 Feb 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
High speed car entered from behind in roadways bus parked on highway
बस में जा घुसी तेज रफ्तार कार - फोटो : अमर उजाला
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के सामने दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर कानपुर से आगरा की तरफ जा रहे कार सवारों की कार हाईवे पर खड़ी एक रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी। इससे कार सवार सभी पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी पांच घायलों को वाहनों से बाहर निकाला।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सभी पांचों गंभीर घायलों को सैफई (इटावा) रेफर कर दिया। रविवार की शाम लगभग पांच बजे कानपुर से कार से आगरा की तरफ जा रहे युवकों की कार शहर में हाईवे स्थित गल्ला मंडी के सामने सड़क पर सवारियां ले रही महोबा डिपो की बस में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन


 

जिससे कार सवार अभिषेक ओझा (35) पुत्र पीसी ओझा निवासी चावल मंडी कानपुर, पुलकेत सक्सेना (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी भगवान नगर आगरा, हिमांशु तिवारी (36) पुत्र महेश दत्त निवासी राजपुर चुंगी आगरा, कशिश मित्तल (27) पुत्र सतीश डोवले निवासी गोविंदपुरी आगरा, विनेश विश्नोई (30)पुत्र प्रकाश चंद्र आगरा घायल होकर कार में फंस गए।

आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी की। साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हालचाल लिया। उधर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर घायल पांचों युवकों को सैफई रेफर कर दिया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed