फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High speed auto overturned uncontrollably, five people injured

Kanpur News: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, पांच लोग घायल

Wed, 20 May 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
High speed auto overturned uncontrollably, five people injured
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीपुर मार्ग पर हरचंदापुर के पास मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बरौर थाना क्षेत्र के डुडियामऊ गांव की रीता ने बताया कि वह और राजकुमारी, माधुरी, राधा, अमन पुत्र अभिषेक गांव से एक किराये के ऑटो से गजनेर थाना क्षेत्र के जिगनीपुरवा निवासी रिश्तेदार निर्मल कुमार की मां की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नबीपुर-गजनेर मार्ग पर दिलावलपुर व हरचंदापुर गांव के बीच ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चला गया। जिससे ऑटो में सवार सभी लोग दब कर घायल हो गए। चीखपुकार सुन ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे। किसी तरह सभी को बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस भी आ पहुंचीं। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी गजनेर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा प्रभारी डॉ. पुनीत पांडेय ने घायलों का प्राथमिकी उपचार किया। जिसमें माधुरी पत्नी आनंद की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी गजनेर में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed