फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy collision of car with dumper, death of father, son and grandson, condition of four critical

Unnao Road Accident: दर्दनाक! डंपर से कार की जोरदार भिड़ंत, पिता, पुत्र और पौत्र की मौत, चार की हालत गंभीर

Fri, 27 Jan 2023 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Jan 2023 01:00 PM IST
सार

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार डंपर में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में पिता, पुत्र और पौत्र की मौत हो गई। वहीं, चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Heavy collision of car with dumper, death of father, son and grandson, condition of four critical
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक कार सड़क किनारे खड़े मौरंग भरे डंपर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में पिता, पुत्र व पौत्र तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन की स्थिति बेहद गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। वो सभी गुजरात से पैतृक गांव प्रतापगढ़ जा रहे थे। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के बिरौती गांव निवासी कार से परिवार समेत अपने गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बंथर बाईपास चौराहे से दो सौ मीटर पहले सड़क किनारे खड़े मौरंग भरे डंपर में पीछे से टकरा गए। इससे कार में बैठे दयाशंकर शुक्ला पुत्र स्वर्गीय श्रीनाथ शुक्ला, उनके पुत्र देवमणि शुक्ला और पौत्र , योगेश शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत बेहद गंभीर
वहीं, देवमणि की पत्नी  कंचन शुक्ला, राजमणि की पत्नी  मंजू शुक्ला, सुप्रिया शुक्ला पत्नी बृजेश शुक्ल और नौ माह के रूद्र शुक्ला पुत्र बृजेश शुक्ला को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बदरका चौकी पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। यहां घायलों को स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed