{"_id":"782533bdfe2117305cb55da337a47f69","slug":"heat-effected-human-being-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 24 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को चिलचिलाती धूप ने जिलेवासियों को बेहाल कर
विज्ञापन
दिया। मौसम वैज्ञानिकों
ने धूल भरी हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं दिन के समय आसमान साफ रहने
के संकेत दिए हैं।
शनिवार को जिले में सुबह से निकली चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। करीब 10 बजते-बजते ही गर्मी का आलम इस कदर रहा कि धूप झुलसा देने वाली रही, जिससे सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
वहीं, अधिकतर लोग अंगौछा, तौलिया आदि से तेज धूप से बचाव करते दिखे। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमीं हवाएं चलने से गर्म लू का प्रकोप बना हुआ है। फिलहाल दिन के समय आसमान साफ रहने की संभावना है।