फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heart Attack to see fathers dead body

पिता की गर्दन कटी लाश देखते ही बेटे को पड़ा हार्टअटैक, प्रेम संबंध की बात सामने आई

Thu, 14 Sep 2017 09:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Heart Attack to see fathers dead body
डेमो पिक
रिटायर्ड असिस्टेंट सिटी मजिस्ट्रेेट (एसीएम) के छोटे भाई की मंगलवार रात गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि परिवार के किसी सदस्य को भनक तक नहीं लगी। हत्यारे शव चादर से ढककर चले गए। बुधवार सुबह उनके चारपाई से नहीं उठने पर बेटे ने चादर उठाई तो घटना की जानकारी हुई। पिता की गर्दन कटी लाश देखते ही बेटे को हार्टअटैक पड़ गया। उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर मलवां के अस्ता गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्ला (55) तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़े भाई भानू प्रताप शुक्ला कानपुर के पत्रकारपुरम में परिवार के साथ रहते हैं। वे छह माह पहले कानपुर से असिस्टेंट सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) के पद से रिटायर्ड हुए हैं। उनके भाई किसान राजेंद्र मंगलवार शाम खाना खाने के बाद गांव में बने मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात में उनकी गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव पर चादर डालकर चले गए। सुबह सात बजे तक जब नहीं उठे तो बेटा शिवम जगाने पहुंचा। सिर से चादर हटाते ही उसके होश उड़ गए। गर्दन से कटा पिता का शव देखकर उसे हार्टअटैक पड़ गया। परिजनों ने बताया कि रात करीब सवा 12 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज पर नींद खुली थी। आसपास कोई दिखाई नहीं दिया तो दोबारा सो गए थे।
विज्ञापन


 राजेंद्र की मां शांति देवी ने पड़ोसी शिवकुमार सिंह उर्फ बातूनी पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि हत्यारोपी अपने परिवार की महिला से अवैध संबंध होने का शक करता था। पुलिस ने जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। इस पर शक और भी गहरा हो गया।  एसओ अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी शिवकुमार सिंह व उसके साथी राजेश मिश्रा व एक अज्ञात खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed