फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health workers are not joining hallet hospital due to fear of Corona

कोरोना के डर से हैलट में ज्वाइन नहीं कर रहे स्वास्थ्य कर्मी, मरीजों को सहूलियत देने में दिक्कत

Tue, 11 Aug 2020 09:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Aug 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Health workers are not joining hallet hospital due to fear of Corona
हैलट - फोटो : amar ujala
कानपुर हैलट को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से मिलने वाला स्टाफ कोरोना के डर से नौकरी ज्वाइन नहीं कर रहा है। इससे स्टाफ की कमी बनी हुई है। होल्डिंग एरिया और कोविड अस्पतालों में न तो मानक के हिसाब से नर्स हैं और न ही वार्ड ब्वॉय।
विज्ञापन


दूसरे स्टाफ की भी कमी पूरी नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को सहूलियत देने में दिक्कत आ रही। कोरोना संकट में हैलट प्रबंधन ने एनएचएम से स्टाफ मांगा था। इनमें 132 स्टाफ नर्स, 128 वार्ड ब्वॉय, 108 सफाई कर्मचारी तथा अन्य कार्मिक शामिल हैं।
विज्ञापन


ये कर्मचारी आउट सोर्सिंग से उपलब्ध कराए जाने थे। इनकी सूची भी बन गई लेकिन इन लोगों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। इसके चलते जहां दो-तीन बेड पर एक वार्ड ब्वॉय होना चाहिए वहां पूरे वार्ड में एक वार्ड ब्वॉय काम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हर दो-तीन दिन में हैलट के एक-दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि एनएचएम से स्टाफ स्वीकृत है लेकिन कोरोना के डर से वे ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में फिर कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed