फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Health Minister issued instructions, CCTV surveillance will be done in Hamirpur district hospitals

अब और मनमानी नहीं: स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए निर्देश, सीसीटीवी से होगी जिला अस्पतालों की निगरानी

Mon, 16 May 2022 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी चंद्रशेखर यादव, अमर उजाला, हमीरपुर
चंद्रशेखर यादव, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 01:10 PM IST
सार

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के जिलों के निरीक्षण के बाद निर्देश जारी किए गए हैं। इससे जिला अस्पतालों और चिकित्सकों की मनमानी पर शिकंजा कसेगा। इसके तहत अस्पतालों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Health Minister issued instructions, CCTV surveillance will be done in Hamirpur district hospitals
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में हाजिरी लगाकर अब डॉक्टर ड्यूटी से नदारद नहीं रह सकेंगे। जिला अस्पताल अब राज्य मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम जुड़ेंगे। सीसीटीवी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे इस हिसाब से लगाए जाएंगे कि ओपीडी काउंटर और दवा वितरण काउंटर हर हाल में उसकी जद में रहे। 

विज्ञापन

यह निर्देश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. वेदव्रत सिंह को भेजे पत्र में दिए हैं। यह निर्णय प्रदेश अलग-अलग जिलों में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के भ्रमण में पाई गई कमियों के बाद लिया गया है। 
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंडल के हमीरपुर-महोबा, बांदा, चित्रकूट समेत प्रदेश के सभी अस्पताल राज्य मुख्यालय की निगरानी को लेकर कवायद शुरु हो गई है। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि सभी राजकीय अस्पतालों में स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था हो। सभी अस्पतालों का एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) का प्रमाणीकरण कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिन अस्पतालों में प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, वो तत्काल इस कार्यवाही को शुरू करें। सभी अस्पतालों में मशीनों का रखरखाव और उपयोग ठीक से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपरिहार्य परिस्थिति में ही जांच बाहर से कराई जाए।

बाहर की दवाओं पर रहेगी रोक, प्रदर्शित होगी डॉक्टरों की सूची
सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टरों की सूची एक नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, जहां उनकी उपस्थिति के समय का भी उल्लेख हो। यह सुनिश्चित कराने को कहा गया है कि कोई चिकित्सक बाहर की दवाएं न लिखे। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रहें। जन औषधि केंद्रों को क्रियाशील रखा जाए और अस्पताल में दवा खत्म होने पर इन केंद्रों पर उपलब्ध दवा लिखी जाए।

मंडल के जिला अस्पतालों में पहले से भी कई कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है। अब ओपीडी और दवा काउंटर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, जिसकी निगरानी राज्य मुख्यालय द्वारा की जाएगी। शासन द्वारा जारी निर्देशों का पाालन कराया जाएगा। -डॉ. नरेश सिंह तोमर, अपर निदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चित्रकूट धाम मंडल बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed