फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   health,hamirpur news,corona

कोरोना से अधेड़ की मौत, 29 संक्रमित मिले

Tue, 11 May 2021 09:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
health,hamirpur news,corona
हमीरपुुर। जिले में इधर पांच दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। मंगलवार को बिवांर कस्बा निवासी अधेड़ की कोरोना से मौत हो गई। वहीं जांच में 29 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में लगातार पांचवें दिन कोरोना मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर 29 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सचान ने बताया मंगलवार को 29 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5007 हो गई है। वहीं मंगलवार को 176 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। मौजूदा समय में 624 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया 1126 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। अब तक 3.68 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

सरीला संवाद के अनुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी वर्मा ने बताया बंडवा, बिलगांव, अतरौली, बौखर गांव में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक मरीज पनवाड़ी से भाग कर गांव आया था। इन संक्रमितों की पहचान आरटीपीसीआर जांच में हुई है। उधर बिवांर निवासी रामसजीवन (45) की मंगलवार सुबह बांदा के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक ने बीते 26 अप्रैल को पुत्री की शादी की थी। इसके बाद से उनकी तबियत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 केंद्रों में लगी कोरोना वैक्सीन
हमीरपुर। मंगलवार को जनपद के 44 केंद्रों में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान कुल 928 लोगों को वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामअवतार ने बताया सीएचसी कुरारा के छह केंद्रों में 140, पीएचसी सुमेरपुर के आठ केंद्रों में 180, मौदहा सीएचसी के छह केंद्रों में 80, मुस्करा सीएचसी के छह केंद्रों में 181, सीएचसी नौरंगा के पांच केंद्रों में 140, सीएचसी सरीला के छह केंद्रों में 30, गोहांड पीएचसी के तीन केंद्रों में 97, अर्बन पीएचसी राठ में 10, जिला महिला अस्पताल में 20, जिला पुरुष अस्पताल में 20, राठ सीएचसी में 30 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed