फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Head of PRV constable who reached on information of encroachment on retired CO's plot was broken

Kanpur: रिटायर्ड सीओ के प्लाट पर कब्जे की सूचना पर पहुंचे पीआरवी सिपाही का सिर फोड़ा

Thu, 19 Dec 2024 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 09:01 PM IST
सार

Kanpur News: रिटायर्ड सीओ के प्लाट पर कब्जे की सूचना पर पहुंचे पीआरवी सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बिठूर के हिंदूपुर गांव की है।

विज्ञापन
Head of PRV constable who reached on information of encroachment on retired CO's plot was broken
घायल निखिल कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर के हिंदूपुर गांव में दिवंगत सीओ के प्लॉट पर कब्जे की सूचना पर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में एक हेड कांस्टेबल का सिर फट गया। साथी कांस्टेबल की सूचना पर तीन थानों की फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर ने चार हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कांस्टेबल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सिंहपुर नई बस्ती निवासी अंकित यादव ने बताया कि एटा निवासी उनके रिश्तेदार निर्मल यादव उर्फ बंटी की पररिया और प्रतापपुर हरी गांव के बीच तीन बिस्वा जमीन है। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण उस प्लाट कर खूंटे गाड़कर कब्जा करने लगे। उन्होंने सुबह 9 बजे इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पीएआरवी 411 के सिपाहियों ने दोनों पक्षों को एसडीएम के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही। पीआरवी में दीवान निखिल कुमार यादव, सिपाही विकास सुधाकर और राजेश तैनात थे।
विज्ञापन


आरोप है कि पीआरवी के सिपाही जब वहां से जाने लगे तो रामचंद्र निषाद ने अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस टीम ने रामचंद्र को गाड़ी में बैठा लिया। इससे नाराज फूलचंद निषाद, छेदी निषाद, छोटू निषाद ने महिलाओं संग मिलकर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच रामचंद्र निषाद के छोटे भाई छोटू निषाद ने पीछे से दीवान निखिल कुमार यादव के सिर पर ईंट मार दी जिससे वह घायल होकर गिर गया। साथी पुलिस कर्मियों की सूचना पर सर्किल की फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने चारों को मौके से दबोचा लिया। पुलिस ने मामले में सिपाही विकास सुधाकर की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, घायल दीवान को कल्याणपुर बारासिरोही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सिर में तीन टांके लगे हैं। वर्तमान में उसे हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड सीओ ने 40 साल पहले खरीदी की जमीन
एटा निवासी बंटी यादव के बाबा नत्थूराम यादव रिटायर्ड सीओ थे। उन्होंने 40 साल पहले पपरिया और प्रतापपुर हरी गांव के बीच तीन बिस्वा जमीन खरीदी थी। बाबा और पिता सुरेंद्र की मौत के बाद वह जमीन उनके और भाइयों के नाम रजिस्टर्ड है, जिसे आरोपी जबरिया कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed