{"_id":"6879510faab48bcf7b04d4c1","slug":"head-constable-travelling-in-car-dies-after-colliding-with-truck-kanpur-news-c-220-1-akb1007-129217-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक की टक्कर से कार सवार मुख्य आरक्षी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक की टक्कर से कार सवार मुख्य आरक्षी की मौत
Fri, 18 Jul 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। इटावा-कानपुर हाईवे पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुरवा के पास गुरुवार की दोपहर कार सवार मुख्य आरक्षी की कार आग चल रहे लोडर से टकराते हुए दूसरे लेन पर चली गई। इसी बीच ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मुख्य आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
झांसी जिले के मोठ थाना के सारन निवासी संतोष यादव (42) पुत्र देशराज वर्तमान में कानपुर देहात के अमराहट थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से उनकी अमराहट थाने पर तैनाती हो गई थी। गुरुवार को वह पुलिस लाइन से अमराहट थाना आमद दर्ज कराने जा रहे थे। हाईवे पर तिवारीपुरवा के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे लोडर से टकरा गई। इसके बाद डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इधर कार की टक्कर से लोडर भी पलट गया और चालक कानपुर नगर के लोकमन मोहल निवासी राकी (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार से सिपाही के शव को बाहर निकलवाया। वहीं घायल लोडर चालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। अनहोनी की जानकारी पर देर रात परिजन मोर्चरी पहुंचे। पत्नी दीपा यादव, बेटी ज्योति, बेटा विष्णु बिलखते रहे। परिवार के लोगों ने बताया कि संतोष का परिवार लालनपुरा मोठ में रहा है। बताया कि संतोष का वर्ष 2006 में सिपाही के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में अमराहट थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। सीओ अकबरपुर संजय वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसा करने वाले कंटेनर की तलाश की जा रही है। हादसे की कारणों की जांच की जा रही है।