{"_id":"6a232a5969162a2037063e1a","slug":"harshits-century-helps-glory-club-win-kdma-league-title-kanpur-news-c-362-1-ka11003-149083-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हर्षित के शतक से ग्लोरी क्लब ने जीता केडीएमए लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हर्षित के शतक से ग्लोरी क्लब ने जीता केडीएमए लीग का खिताब
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए जूनियर डिवीजन के फाइनल मुकाबले में ग्लोरी क्लब ने एंजल वुमंस को 104 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में ग्लोरी क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 313 रन का स्कोर खड़ा किया। हर्षित सहाय ने 144 रन की शानदार पारी खेली। विराट बाजपेई ने नाबाद 52 रन बनाए। अर्चना देवी ने दो विकेट हासिल किए। एंजल वुमंस की टीम 40 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। बबीता यादव ने 59 और निशा वर्मा ने 50 रन बनाए। एकता सिंह ने 22 रन का योगदान दिया। अरमान यादव और विराट गुप्ता ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
इसी लीग के सीनियर डिवीजन का सेमीफाइनल मैच एवरेस्ट मैदान पर हुआ। कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 31.2 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। उज्ज्वल राजपूत ने 42 और विशाल चौधरी ने 30 रन बनाए। सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने 27.3 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला जीता। जीत में वंश निगम ने 30, आदर्श यादव ने 22 और शिवा सोनकर ने 20 रन बनाए। कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से हर्षित गौतम और अस्मित वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने फाइनल में जगह बना ली है।