फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harsh firing at the marriage program of Pradhans son, three people seriously injured due to bullet injuries

Mahoba: प्रधान पुत्र के विवाह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से तीन लोग गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Feb 2024 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Feb 2024 02:30 PM IST
सार

Mahoba News: कबरई थाना क्षेत्र में प्रधान के बेटे के शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान हादसा हो गया। इसमें तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Harsh firing at the marriage program of Pradhans son, three people seriously injured due to bullet injuries
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कबरई थाना क्षेत्र के बम्हौरीकाजी गांव में ग्राम प्रधान के बेटे के विवाह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों व रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

गंभीर हालत में सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। ग्राम पंचायत बम्हौरीकाजी के प्रधान रामदयाल श्रीवास के पुत्र रविंद्र की शुक्रवार को शादी है। गुरुवार की रात मायने की रस्म के दौरान ग्रामीण और रिश्तेदार भोजन कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी प्रधान के एक रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इससे कार्यक्रम में भोजन कर रहे गहरा गांव निवासी हरीदास (40) लिलवाही गांव निवासी पप्पू श्रीवास (35) व बम्हौरीकाजी निवासी देवीदीन (30) गोली लगने से घायल हो गए। तीन लोगों के गोली लगने से घायल होने पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई
घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की और लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष कबरई वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed