{"_id":"644e0af68d5378cb2d07faaa","slug":"harsh-firing-accused-arrested-in-banda-case-is-one-and-a-half-year-ago-32-bore-licensed-pistol-recovered-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल पहले का है मामला, सात सेकेंड में किए थे पांच फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल पहले का है मामला, सात सेकेंड में किए थे पांच फायर
Sun, 30 Apr 2023 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:01 PM IST
सार
Banda Crime: कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल पहले तिलक समारोह में लाइसेंसी शस्त्र से हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में सोशल मीडिया में वायरल एक तिलक समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने पिस्टल समेत गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी सौरभ सिंह राजपूत अपने भाई के तिलक समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था।
विज्ञापन
एसआई मोहम्मद अकरम ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो की जांच की गई। इसमें आरोपी को पिस्टल समेत गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद अकरम और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक युवक हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने बताया कि युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से महज सात सेकंड में पांच फायर किए थे।
विज्ञापन