{"_id":"6a4910503629743f68012b18","slug":"hardoi-youth-from-kannauj-caught-attempting-to-take-tet-after-tampering-with-records-fir-registered-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: अभिलेखों में हेरफेर कर टीईटी देने पहुंचा कन्नौज का युवक धरा गया, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: अभिलेखों में हेरफेर कर टीईटी देने पहुंचा कन्नौज का युवक धरा गया, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 04 Jul 2026 07:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
अमित यादव
- फोटो : अमर उजाला
अभिलेखों में हेरफेर कर शिक्षक पात्रता परीक्षा देने पहुंचा कन्नौज का युवक बायोमेट्रिक हाजिरी के दौरान पकड़ में आ गया। मामले की गहनता से जांच के बाद आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र की प्रभारी की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीते दो जुलाई से जिले के 10 केंद्रों पर टीईटी चल रही है। दो और तीन जुलाई को दो पालियों में जबकि शनिवार को एक ही पाली में परीक्षा थी।
सुबह साढ़े नौ बजे से होने वाली परीक्षा में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर कन्नौज जनपद के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के बखारी निवासी अमित कुमार यादव परीक्षा देने पहुंचा था। जांच के दौरान उसकी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई गई तो यह मिसमैच हो गई। इस पर उससे पूछताछ हुई। इस दौरान पता चला कि अमित कुमार यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2012 में पास की थी तब उसने अपनी जन्मतिथि 15 जून 1995 बताई थी।

इसके बाद वर्ष 2018 में उसने अपने अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर फिर से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। इस बार उसने अपनी जन्मतिथि चार अप्रैल 2002 बताई। साथ ही उसके अभिलेखों में नाम अमित कुमार यादव दर्ज था जबकि आधार कार्ड में उसका नाम आकाश कुमार था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि केंद्र अधीक्षक मंजू तिवारी की शिकायत पर अमित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।