फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: young man committed suicide On the fourth day of marriage

Hardoi: शादी के चौथे दिन ही युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में दुल्हन

Tue, 04 Jul 2023 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Jul 2023 06:13 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में शादी के चौथे दिन युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद से दुल्हन सदमे में है। बेटे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: young man committed suicide On the fourth day of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के भीटी गांव में शादी के चौथे दिन ही युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजन सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीटी निवासी श्रवण कुमार (30) गांव में ही खेती करता था। बीती एक जुलाई को उसकी शादी गाजीपुर जनपद के सदियाबाग थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी सुभाष की पुत्री पुष्पा के साथ हुई थी।

विज्ञापन


दो जुलाई को बरात दुल्हन के साथ वापस गांव आई थी। सोमवार देर रात तक परिवार में शादी की खुशी में गाना बजाना हुआ और इसके बाद परिजन सो गए। मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने उसका शव गांव के ही एक किसान के खेत में लगे चिलबिल के पेड़ से गमछे से बने फंदे से लटकता देखा। सूचना पर कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर परिजन सकते में हैं और फिलहाल चुप्पी साधे हैं। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बार-बार बेहोश हो रही थी दुल्हन
नई जिंदगी के सुनहरे सपने लेकर पुष्पा दो जुलाई को ही भीठी आई थी। आगे की जिंदगी खुशगवार रहेगी, इसकी शुभकामनाएं उसे न सिर्फ मायके से मिली थीं, बल्कि रविवार को दिन भर ससुरालीजनों ने भी उसे आशीर्वाद दिया था। सोमवार को दिन भर ढोलक की थाप पर मंगल गीत गूंजे, लेकिन मंगलवार सुबह पति श्रवण की मौत की जानकारी से पुष्पा बदहवास हो गई। वह बार बार गश खाकर गिरती रही। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed