{"_id":"6151d5ca166beb08bd5b8a94","slug":"hardoi-wall-collapsed-student-died-after-being-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: कच्ची दीवार ढही, दबकर छात्रा की मौत, परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शव बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: कच्ची दीवार ढही, दबकर छात्रा की मौत, परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शव बाहर निकाला
Mon, 27 Sep 2021 08:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 08:04 PM IST
सार
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि जर्जर दीवार ढहने की वजह से हादसा हुआ है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा में सोमवार सुबह घर की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शव बाहर निकाला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा निवासी गुड्डू खेती करता है। उसका आधा मकान पक्का बना है। सोमवार की सुबह उसकी बेटी सरस्वती (13) आंगन में बर्तन धुल रही थी। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार ढह गई।
दीवार के मलबे में दब कर सरस्वती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर सरस्वती को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के पिता ने बताया कि सरस्वती कक्षा आठ में पढ़ती थी। वह छह भाई-बहनों में बड़ी थी। बताया कि दीवार जर्जर होने की वजह से हादसा हुआ है।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि जर्जर दीवार ढहने की वजह से हादसा हुआ है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।