फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi unidentified vehicle hit motorcycle welder died He returning home after dropping off his brother in law

Hardoi: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, वेल्डर की मौत…साले को घर छोड़कर लौट रहा था, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Jan 2026 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Jan 2026 04:27 PM IST
सार

Hardoi News: हरियावां चीनी मिल के कर्मचारी की सवायजपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह साले को ससुराल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, जब तत्यौरा गांव के पास यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Hardoi unidentified vehicle hit motorcycle welder died He returning home after dropping off his brother in law
अस्पताल में खड़े परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में सवायजपुर मार्ग पर प्राइवेट अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें घोषित कर दिया। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्यौरा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह हुआ। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम हरियावां निवासी अभिनव कुमार उर्फ मोनू (30) हरियावां चीनी मिल में वेल्डर थे। अभिनव की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के ओदरा गांव में है। अभिनव के रिश्ते में साले लगने वाले कपिल टैंकर चालक हैं।

विज्ञापन

वह हरियावां चीनी मिल में सामान लेकर जाते हैं। चाचा मोहित मिश्रा के मुताबिक, बुधवार की शाम अभिनव ड्यूटी से घर पहुंचे थे। रात के समय कपिल भी आ गए। कपिल ने अभिनव से कहा कि वह उन्हें ओदरा गांव छोड़ दें। रात में ही अभिनव कपिल को बाइक से गांव छोड़ने गए थे। वह ससुराल में ही रुक गए। बृहस्पतिवार की सुबह 7:15 बजे वह गांव जाने के लिए निकले थे। अभिनव हेलमेट लगा कर बाइक चला रहे थे। इस दौरान हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्यौरा गांव के पास प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
अभिनव सिर के बल सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस ने अभिनव के मोबाइल से उनकी मां राधा देवी को फोन करके हादसे की सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में डॉ. श्रीकांत ने उन्हें सुबह 8:35 बजे मृत घोषित कर दिया। अभिनव के परिवार में पत्नी प्रियंका, पुत्र आयुष और पुत्री परी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों की ओर से शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed