{"_id":"63e8ac41b2e0457d290a5f65","slug":"hardoi-two-miscreants-arrested-in-police-encounter-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक शातिर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक शातिर घायल
Sun, 12 Feb 2023 02:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Feb 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के शहर कोतवाली इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से घायल बदमाश पर 33 मुकदमें पंजीकृत हैं। जबकि गिरफ्तार किए गए बदमाश पर पांच मुकदमें पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दोनों शहर कोतवाली इलाके में बैंक कर्मी की पत्नी से चेन लूटकर फरार हुए थे। बदमाशों के पास से लूटी गई चेन, बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन