फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hardoi Three brothers died after drowning in a water filled pit the innocent ones gone to play in the garden

UP: पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन भाइयों की मौत, दोपहर में बाग में खेलने गए थे मासूम, परिजनों में कोहराम

Sun, 22 Jun 2025 06:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Jun 2025 06:14 AM IST
सार

Hardoi News: शनिवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे तीनों बच्चे घर से कुछ दूर स्थित बाग में खेलने गए थे। बाग में खेलने के बाद यह लोग आगे स्थित एक खेत में चले गए। इसी खेत में मिट्टी का खनन पिछले दिनों कराया गया था। दो दिन से हो रही बारिश का पानी गड्ढे में भरा था। इसी पानी में तीनों बच्चे डूब गए।

विज्ञापन
hardoi Three brothers died after drowning in a water filled pit the innocent ones gone to play in the garden
कार्तिक, दुर्गेश और पवनीश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में मिट्टी खनन से हुए गड्ढे में भरे पानी में शनिवार शाम तीन ममेरे-मौसेरे भाई डूब गए। शाम तक बच्चे वापस घर नहीं पहुंचे, तो परिजन तलाशते हुए तालाब के किनारे गए। तीनों को तालाब से निकालकर सीएचसी ले जाया गया। यहां बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौरा निवासी नरेंद्र खेती करते हैं।

विज्ञापन

उनकी दो विवाहित बहनें पिहानी कोतवाली क्षेत्र के चंदेली निवासी महेश्वरी और लालपुर भैंसरी निवासी अंबेश्वरी हैं। इन दिनों अंबेश्वरी अपने पुत्र दुर्गेश (7) और महेश्वरी अपने पुत्र कार्तिक (7) के साथ मायके आई हुई है। शनिवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे नरेंद्र का पुत्र अवनीश (6), कार्तिक और दुर्गेश घर से कुछ दूर स्थित बाग में खेलने गए थे।

विज्ञापन

गड्ढे में भरा था बारिश का पानी
बाग में खेलने के बाद यह लोग आगे स्थित एक खेत में चले गए। इसी खेत में मिट्टी का खनन पिछले दिनों कराया गया था। इसके कारण यहां गड्ढा था। दो दिन से हो रही बारिश का पानी गड्ढे में भरा था। इसी पानी में तीनों बच्चे डूब गए। शाम को साढ़े पांच बजे तक बच्चे वापस घर नहीं पहुंचे, तो नरेंद्र का छोटा भाई शत्रुघ्न उन्हें तलाशने निकला।

बेसुध पड़े थे तीनों बच्चे
इसी दौरान खेत में गीली मिट्टी में बच्चों के पैर के निशान नजर आए, तो वह गड़्ढे की तरफ गया। गड्ढे में उतरकर देखा, तो तीनों बच्चे बेसुध पड़े थे। तीनों को निकालकर सीएचसी टड़ियावां ले जाया गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन

भाई के परिवार में जन्मे बेटे की खुशी में शरीक होने आए परिवार को मिला गम
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र के छोटे भाई शत्रुघ्न के घर 11 जून को बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में उसकी दोनों विवाहित बहनें अपने बच्चों के साथ मायके आई थीं। दोनों के पति भी आए थे, लेकिन वह लोग कार्यक्रम में शामिल होकर वापस चले गए। घर में बेटे का जन्म होने से खुशी का माहौल था। शनिवार को तीन बजे तीनों बच्चे खेलने गए और फिर इसी दौरान जान गंवा बैठे।

माता-पिता की इकलौती संतान थे कार्तिक और दुर्गेश
कार्तिक की मौत की जानकारी से मां महेश्वरी बदहवास हो गई। अपने पति को फोन पर घटना की जानकारी देते समय वह बिलख पड़ी। कार्तिक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इसी तरह दुर्गेश भी अंबेश्वरी और पिंटू का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी पर अंबेश्वरी को संभालना मुश्किल हो गया। घटना का पता चलने पर दोनों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।

खनन से हुए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत की जानकारी हुई है। मौके पर जा रहा हूं। यह जानकारी कराई जा रही है कि खनन के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं। खनन तय गहराई से ज्यादा में किया गया होगा तो संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की डूबने से मौत हुई है इसलिए दैवी आपदा के तहत सहायता राशि भी दिलाई जाएगी।  -एसके मिश्रा, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed