{"_id":"5eba23938ebc3e90731e663a","slug":"hardoi-suspected-to-be-corona-infected-dead-body-stopped-at-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: कोरोना संक्रमित होने का संदेह, सीमा पर रोका शव, अहमदाबाद में तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: कोरोना संक्रमित होने का संदेह, सीमा पर रोका शव, अहमदाबाद में तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत
Tue, 12 May 2020 09:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 May 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
गुजरात के अहमदाबाद में काम करने वाले पाली के एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छह मई को अहमदाबाद में कराई गई जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। सवायजपुर एसडीएम का कहना है कि पहली रिपोर्ट प्राइवेट लैब की थी।
दूसरी रिपोर्ट में युवक निगेटिव पाया गया था। शव आने की जानकारी पर प्रशासन ने एहतियातन सरसई सीमा सील कर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया। अहमदाबाद से एंबुलेंस से शव लेकर आए परिजन को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट अंतिम संस्कार करने के लिए भेज दिया गया।
मृतक के साथ रहे पांच लोगों को सीएसएन डिग्री कालेज में क्वारंटीन किया गया है।पाली कस्बा निवासी एक युवक अहमदाबाद में फैक्टरी में काम करता था। वहां नौ मई को उसकी मौत हो गई थी। पाली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला को पता चला कि पांच मई को अहमदाबाद में उक्त व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराया गया था।
विज्ञापन
छह मई को रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव निकला। नौ मई को उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव लाए जाने की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया। सोमवार दोपहर मृतक के परिजनों को सरसई सीमा पर रोक लिया गया। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि सीओ उमाशंकर सिंह, अधिशासी अधिकारी पाली अवनीश शुक्ला के अलावा सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला भी सीमा पर तैनात रहे। एसडीएम मनोज सागर ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर किया गया।