{"_id":"6a26bcc210d9724013056dd5","slug":"hardoi-sdm-pelted-with-stones-during-inspection-suffers-head-injury-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: निरीक्षण करने गए एसडीएम पर पथराव, सिर फूटा, डीएम बोले- कोई कितना भी रसूखदार हो उसे बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: निरीक्षण करने गए एसडीएम पर पथराव, सिर फूटा, डीएम बोले- कोई कितना भी रसूखदार हो उसे बख्शा नहीं जाएगा
Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल में सोमवार शाम निरीक्षण करने गए उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा से प्रधान पुत्र ने अभद्रता कर दी। इस पर एसडीएम ने प्रधान पुत्र को अपने पास बैठा लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आईं महिलाओं ने जमकर पथराव किया और प्रधान पुत्र को छुड़ा लिया। पथराव के दौरान एसडीएम का सिर फट गया।
विज्ञापन
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया है। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे मामले पर डीएम अनुनय झा ने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एसडीएम के साथ जिन लोगों ने भी अभद्रता की है, उन सब पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने दो टूक कहा कि कोई कितना भी रसूखदार हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन