फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Murder, Youth shot dead, bloody body found in field, police engaged in investigation

Hardoi Murder: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला रक्तरंजित शव, परिजन बोले- खाना देने गया था, नहीं लौटा

Thu, 11 May 2023 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 May 2023 01:08 PM IST
सार

Hardoi Crime: लोनार थाना क्षेत्र के बरवन में बुधवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत में उसका शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि देर रात खाना देने गया था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
Hardoi Murder, Youth shot dead, bloody body found in field, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लोनार थाना क्षेत्र के बरवन गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव खेत में पड़ा पाया गया। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, लोनार के बरवन गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ नारायण सिंह के पुत्र अनिल सिंह का शव पड़ा पाया गया। युवक देर रात को खेत पर खाना देने गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। सुबह उसका खून से लथपथ शव देख हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं, जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। युवक के सीने में गोली के निशान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर होगी आवश्यक कार्रवाई
बताया जाता है कि मृतक बरबन निवासी लालू सिंह की पत्नी के मामा का पुत्र था और करीब पांच साल से यहां रह रहा था। एसपी ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed