फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Mangalsutra snatched from two women at the Hatyaharan Fair within 24 hours of the CM's directive

हरदोई: सीएम की हिदायत के 24 घंटे के अंदर हत्याहरण मेले में दो के मंगलसूत्र खिंचे

Mon, 31 Aug 2026 12:23 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 31 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: Mangalsutra snatched from two women at the Hatyaharan Fair within 24 hours of the CM's directive
पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जनपद के अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों में अन्य बिंदुओं के साथ ही स्नेचिंग की घटनाएं किसी भी हाल में न होने देने के निर्देश भी शामिल थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के 24 घंटे के अंदर ही बेनीगंज काेतवाली क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक हत्याहरण तीर्थ में रविवार को लगे मेले में स्नेचिंग की घटनाएं हो गईं। मेले मेंं आईं दो श्रद्धालुओं के गले से मंगलसूत्र नोच लिए गए तो सीतापुर से आए एक श्रद्धालु का मोबाइल पार कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना-1
संडीला कोतवाली क्षेत्र के कमलापुर निवासी खुशबू सिंह अपने मामा के साथ हत्याहरण तीर्थ परिसर में चल रहे श्री सीताराम नाम संकीर्तन में शामिल होने आई थीं। खुशबू ने बताया कि तीर्थ परिसर में बने पुलिस सहायता केंद्र के पास दो महिलाओं ने पीछे से उनके गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र खींच लिया। उन्होंने भी इसकी सूचना पुलिस सहायता केंद्र पर दी।
विज्ञापन


घटना-2
अतरौली थाना क्षेत्र के सुरजापुर निवासी आरती यादव भी रविवार को हत्याहरण तीर्थ में लगे मेले में आई थीं। पूजा पाठ करने के बाद वह मेले में घूम रही थीं। आरती का कहना है कि पुलिस सहायता केंद्र के पास से निकलते समय उनके गले से किसी ने सोने का मंगलसूत्र खींच लिया। बताया कि कुछ देर उन्होंने तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना-3
सीतापुर जनपद के पियना चौराहा निवासी सर्वेंद्र यादव हत्याहरण तीर्थ पर स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। इस दौरान उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल उचक्कों ने पार कर दिया। काफी देर तक वह अपना मोबाइल तलाशते रहे। न मिलने पर तीर्थ परिसर में बने पुलिस सहायता केंद्र पर सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed