फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Husband, mother-in-law and father-in-law get life imprisonment for dowry murder

हरदोई: दहेज हत्या में पति, सास और ससुर को उम्रकैद, सात साल पहले हुई घटना में न्यायालय ने दिया इंसाफ

Mon, 13 Sep 2021 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Sep 2021 08:02 PM IST
सार

31 अक्तूबर 2014 को शिवदेवी को मारपीट कर फांसी पर लटकाकर उसके पति बबलू उर्फ श्रीप्रकाश, ससुर शिवराम राठौर और सास रामकुमारी ने हत्या कर दी। न्यायालय में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी कर अपर जिला जज तृतीय प्रीति श्रीवास्तव ने दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या में मृतका के पति सास और सुसर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Hardoi: Husband, mother-in-law and father-in-law get life imprisonment for dowry murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में सात वर्ष पूर्व दहेज हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर अपर जिला जज तृतीय प्रीति श्रीवास्तव ने पति, सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


न्यायालय ने जुर्माने की आधी रकम मृतका के कानूनी उत्तराधिकारी को दिए जाने के आदेश भी दिए। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सूरज पाल सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर मजरा मीर निवासी रामकृष्ण राठौर ने अपनी पुत्री शिवदेवी की शादी 2010 में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के साधौपुरवा बाबटमऊ निवासी बबलू उर्फ श्रीप्रकाश के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही बबलू, उसके पिता शिवराम राठौर और मां राम कुमारी दहेज में बाइक, चेन और भैंस की मांग कर रहे थे। इसके लिए शिवदेवी को प्रताड़ित करते थे। दो मई 2014 को शिवदेवी को ससुरालीजनों ने मारपीट कर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके में आकर शिवदेवी ने पूरी घटना बयां की थी। सुलह समझौते के कई बार प्रयास हुए। 25 अक्तूबर 2014 को ससुरालीजन शिवदेवी को वापस ले गए, लेकिन दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।


31 अक्तूबर 2014 को शिवदेवी को मारपीट कर फांसी पर लटकाकर उसके पति बबलू उर्फ श्रीप्रकाश, ससुर शिवराम राठौर और सास रामकुमारी ने हत्या कर दी। न्यायालय में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी कर अपर जिला जज तृतीय प्रीति श्रीवास्तव ने दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या में मृतका के पति सास और सुसर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed