फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Dispute between brothers, elder brother's tongue cut

Hardoi Crime: शराब के नशे में भाइयों में हुआ विवाद, बड़े भाई की जीभ काटी

Sun, 18 Aug 2024 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2024 09:10 PM IST
सार

Hardoi News: शराब के नशे में दो भाइयों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि छोटे ने बड़े भाई की जीभ काट दी। घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र के खरिका गांव की है।

विज्ञापन
Hardoi: Dispute between brothers, elder brother's tongue cut
कटी जीभ दिखाता मूलचंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के खरिका गांव में शनिवार रात तीन सगे भाइयों में शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद के दौरान छोटे भाइयों ने बड़े भाई की जीभ काट ली। सीएचसी बेहंदर में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


खनिका निवासी मूलचंद्र (51) ने बताया कि उसके सगे छोटे भाई श्रवण और चंदा शनिवार रात 12 बजे शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर दोनों ने मिलकर उसको पीट दिया। सरवन ने इसी दौरान मूलचंद्र को पकड़ लिया और चंदा ने उसकी जीभ काट ली। परिजन मूलचंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed