फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Dispute arose over teasing a woman police entered the house and found two young men and women

UP: महिला को छेड़ने पर हुआ विवाद, घर में घुसी पुलिस…तो मिले दो युवक-युवती, आरोपी बोला- घर में चलाता है होटल

Wed, 05 Nov 2025 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:54 AM IST
सार

Hardoi News: सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर विवेक गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। गैर कानूनी ढंग से होटल चलाने की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है। इसमें भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Hardoi Dispute arose over teasing a woman police entered the house and found two young men and women
युवक-युवतियों को थाने ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में लकड़ी मंडी के पास जा रही महिला पर एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। महिला ने विरोध जताते हुए अपने पति को बुला लिया। महिला के पति और आरोपी के बीच विवाद बढ़ा, तो महिला ने पुलिस को फोन कर दिया। इस बीच आरोपी अपने घर में घुस गया। पुलिस ने घर में घुसकर जांच की, तो पता चला कि दो कमरों के मकान में अवैध ढंग से होटल संचालित हाे रहा था।

विज्ञापन

दोनों कमरों में एक एक युवक अपनी महिला मित्रों े साथ मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने एक शख्स पर छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। लकड़ी मंडी निवासी एक महिला मंगलवार दोपहर अपना मोबाइल सही कराने के लिए जा रही थी। दावा है कि इसी दौरान लकड़ी मंडी में ही रहने वाले विवेक गुप्ता उर्फ विक्की ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर छेड़छाड़ की।

विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने घर में घुस गया
विवेक महिला को अपने मकान के अंदर बुलाने लगा। इसी बीच महिला ने विवेक के घर के दरवाजे पर कुंडी लगा दी। आरोपी छत के रास्ते फिर से गली में आ गया। महिला ने अपने पति को फोन कर बुला लिया। यहां महिला के पति और विवेक का विवाद होने लगा। यह देखकर महिला ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने घर में घुस गया।

विज्ञापन

होटल के पंजीकरण के बारे में नहीं बता सका
इस दौरान लगी भीड़ ने मकान में आसामाजिक कार्य होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मकान की तलाशी ली, तो आरोपी को हिरासत में ले लिया। मकान में दो कमरों में युवक युवती के दो जोड़े मिले। युवक युवतियों ने अपनी मर्जी से यहां आने की बात कही। युवक और युवती बालिग भी थे। विवेक गुप्ता का कहना था कि वह यहां होटल चलाता है, लेकिन होटल के पंजीकरण के बारे में नहीं बता सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed