{"_id":"5ed289f18ebc3e905e2bc430","slug":"hardoi-child-dies-due-to-drowning-in-a-waterlogged-pit-of-dry-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सूखी नहर के पानी भरे गड्ढे में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत, शव देख घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सूखी नहर के पानी भरे गड्ढे में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत, शव देख घर में मचा कोहराम
Sun, 31 May 2020 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 May 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुधिया में खेल-खेल में सूखी नहर में छलांग लगाने के दौरान आठ वर्षीय बालक गड्ढे में भरे पानी में जा गिरा। डूबकर उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुधिया निवासी रामजीत खेती करते हैं। गांव से लगभग 500 मीटर दूरी पर शारदा नहर निकली है। पिछले कई दिनों से नहर में पानी नहीं आ रहा है। रामजीत के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर उसका पुत्र नीरज (8) गांव के ही रहने वाले अपने दोस्तों अनिकेत और आदेश के साथ नहर के निकट गया था।
खेल-खेल में नीरज ने नहर के अंदर पानी भरे गड्ढे में छलांग लगा दी। गड्ढा गहरा होने के कारण नीरज डूब गया। नीरज को डूबता देख अनिकेत और आदेश चीखते हुए नीरज के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गड्ढे में भरे पानी में नीरज का शव उतराता मिला। शुक्रवार रात परिजनों ने लोनार पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि डूबने से बालक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।