फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: car carrying wedding guests lost control and fell into a pond, killing a young man

Hardoi Accident: बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, युवक की मौत

Thu, 26 Feb 2026 08:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 26 Feb 2026 08:06 PM IST
सार

बरातियों से भरी कार तालाब में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर के पास हुआ।

विज्ञापन
Hardoi: car carrying wedding guests lost control and fell into a pond, killing a young man
तालाब से कार निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवेशी के सामने आने पर बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। कार सवार चारों बराती डूबने लगे। पीछे से दूसरे वाहनों से आ रहे बरातियों ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों को बाहर निकालकर शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। घटना शाहाबाद पिहानी मार्ग पर बुधवार देर रात मझिला थाना क्षेत्र में सलेमपुर के पास हुई।

विज्ञापन


मूल रूप से लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवन निवासी आनंद सिंह (38) परिवार समेत दिल्ली के लाजपतराय नगर में रहते थे। आंनद की गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में केबिल फैक्टरी है। बड़े भाई अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को परिवार के साथ आनंद गांव आए थे। यहां आनंद ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री का अन्नप्राशन कराया था। पाली थाना क्षेत्र के बेहटी निवासी बृजेश आनंद के दोस्त हैं। बुधवार को बृजेश के पुत्र की शादी थी।
विज्ञापन


बरात मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ररी जानी थी। आनंद अपनी कार से पहले बेहटी फिर बारात में शामिल होने के लिए ग्राम ररी गए थे। उनके साथ बरवन निवासी पवन, पड़ोसी गांव दौली निवासी सुनील और दिल्ली निवासी कार चालक मोहित थे। चारों बरात से वापस आ रहे थे। कार आनंद चला रहे थे। इस दौरान शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर देर रात सलेमपुर के पास कार के सामने मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर कार तालाब में जा गिरी। पीछे आ रहे अन्य बरतियों को तालाब में कार के इंडिकेटर जलते दिखे। मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने आनंद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉ. प्रतीक ने आनंद को देर रात मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed