फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Candidate from Agra arrested for attempting to cheat during constable recruitment exam

सिपाही भर्ती परीक्षा: नकल की कोशिश में अभ्यर्थी गिरफ्तार, एक दिन पहले ही केंद्र के बाथरूम में छिपाया था फोन

Wed, 10 Jun 2026 05:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 10 Jun 2026 05:40 PM IST
सार

Hardoi News: अभ्यर्थी ने एक दिन पहले ही केंद्र के बाथरूम में फोन छिपा दिया था। प्रश्नपत्र लेकर बाथरूम जाते समय सिपाही ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Hardoi: Candidate from Agra arrested for attempting to cheat during constable recruitment exam
रोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को श्रीवेणी माधव विद्या पीठ इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी को नकल करने की कोशिश में पकड़ लिया गया। अभ्यर्थी ने मोबाइल बाथरूम में छिपा रखा था। प्रश्न पत्र लेकर बाथरूम जाते समय यहां तैनात सिपाही ने जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


आगरा जनपद के डौकी थाना क्षेत्र के कुंडौल निवासी रोहित पथौरी ने सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसका परीक्षा केंद्र शहर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्रीवेणी माधव विद्या पीठ इंटर कॉलेज में था। मंगलवार सुबह 10 बजे से होने वाली पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने गया था। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के मुताबिक लगभग 11:20 बजे वह बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से निकला था। बाथरूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उसकी तलाशी ली तो शर्ट के अंदर परीक्षा का प्रश्नपत्र मिला। इसकी जानकारी सिपाही ने पुलिस के केंद्र प्रभारी बालकृष्ण मिश्रा को दी और रोहित को पकड़ लिया। केंद्र प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और रोहित से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि रोहित सोमवार को हुई परीक्षा की दूसरी पाली के बाद परीक्षा केंद्र गया था। बाहर मिले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से उसने अपना आधार कार्ड अंदर भूल जाने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने उसे अंदर जाने दिया। इस दौरान रोहित ने पूर्व में हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक मोबाइल स्विच ऑफ कर गेट के पास ही वाटर कूलर के निकट छिपा दिया।

मंगलवार सुबह केंद्र पर पहुंचने पर उसने मोबाइल और पुराना प्रश्न पत्र उठा लिया। प्रश्न पत्र शर्ट में रख लिया जबकि मोबाइल बाथरूम में ऊपर की ओर छिपा दिया। परीक्षा शुरू होने पर रोहित ने पुराना प्रश्न पत्र मेज पर रख दिया और सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र शर्ट में छिपा लिया। बाथरूम में जाकर उसे मोबाइल का इस्तेमाल कर प्रश्न पत्र हल करना था लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ा गया।

 
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालकृष्ण मिश्रा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके पास से परीक्षा प्रश्न पत्र और निशानदेही पर मोबाइल बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक की जांच में कक्ष निरीक्षकों की भी लापरवाही मिली है। दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन

आठ मिनट में छिपाया मोबाइल और पुराना पेपर, दो मिनट में पहुंचा दिया बाथरूम तक
घटना का खुलासा होने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ सिटी अंकित मिश्रा की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक रोहित सोमवार दोपहर ही आगरा से हरदोई आ गया था। दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद शाम को 05:45 बजे वह स्कूल के अंदर घुसा था।

गेट के पास ही लगे वाटर कूलर के पास फोन और पुराना प्रश्न पत्र छिपाकर 05:53 बजे वह बाहर आ गया था। मतलब यह कि महज आठ मिनट में ही उसने सारा काम कर दिया। मंगलवार सुबह भी वह 8:20 बजे केंद्र के अंदर पहुंच गया था। गेट से मोबाइल और पुराना प्रश्न पत्र लेकर सीधे बाथरूम गया। यहां मोबाइल रखने के बाद 8:22 मिनट पर अपनी सीट पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed