फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: BJP's regional executive committee announced; PK becomes Vice President, Vimal General Secretary

हरदोई: भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित, उपाध्यक्ष बने पीके, विमल महामंत्री

Thu, 03 Sep 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 03 Sep 2026 11:03 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Hardoi: BJP's regional executive committee announced; PK becomes Vice President, Vimal General Secretary
पीके वर्मा को मिठाई खिलाती पत्नी प्रेमावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की अवध प्रांत की कार्यकारिणी बृहस्पतिवार देर शाम घोषित कर दी गई। कार्यकारिणी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के पति पीके वर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही हरदोई से ताल्लुक रखने वाले तीन और लोगों को भी जिम्मेदारी मिली है। हालांकि इनमें शामिल क्षेत्रीय महामंत्री बनाए गए अवधेश कटियार को उन्नाव जनपद से प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी घोषित होते ही इसमें शामिल किए गए पदाधिकारियों के समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह भर गया। अब तक अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रहे जिलापंचायत अध्यक्ष के पति पीके वर्मा को अब मुख्य कार्यकारिणी में क्षेंत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरियावां के शाहपुर बिनौरा निवासी डॉ. विमल सिंह को पार्टी ने क्षेत्रीय महामंत्री बनाया है। वह अब तक अवध क्षेत्र के कार्यालय मंत्री थे। उनकी ज्यादातर राजनीतिक गतिविधियां लखनऊ में ही होती हैं। इसी तरह माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में वर्ष 2017 में भाजपा की प्रत्याशी रहीं पूजा मिश्रा को पार्टी ने क्षेत्रीय मंत्री बनाया है। पूजा मिश्रा भी राजनीतिक रूप से हरदोई की अपेक्षा लखनऊ में ज्यादा सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed