{"_id":"638618c79000196b77139110","slug":"hardoi-attack-on-district-panchayat-member-car-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: जिला पंचायत सदस्य पर हमला, कार क्षतिग्रस्त, वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही थीं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: जिला पंचायत सदस्य पर हमला, कार क्षतिग्रस्त, वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही थीं घर
Tue, 29 Nov 2022 08:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
हमले में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के माधौगंज में सोमवार रात करीब 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहीं जिला पंचायत सदस्य पर हमला किया गया। हमलावरों की मारपीट में उनका कार चालक घायल हो गया। हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कछौना द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह निवासी गौसगंज ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि सोमवार देर रात वह बच्चों के साथ नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस जा रही थीं। बघौली रोड पर कंजड़ पुरवा पुलिया के पास रोहित, मोहित व मुन्ना निवासी कुतुलपुर कन्नौज, बाबू निवासी गांधी नगर, उन्नाव सहित 15 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
यह लोग एकाएक गाड़ी पर डंडे बरसाने लगे, इससे वह और बच्चे खौफजदा हो गए। हमले में उनकी गाड़ी के बायें गेट का शीशा टूट गया और पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर सौरभ निवासी बेहसार को हमलावरों ने बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर गाड़ी का टायर फाड़ दिया।
विज्ञापन
किसी तरह वह ड्राइवर को बचाते हुए दोनों बेटियों के साथ जान बचाकर घर पहुंचीं। इसके पहले भी उन्हें व उनके परिवार को धमकी मिल चुकी है। जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।