फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Ambulance did not arrive for three hours, unborn child died

Hardoi: तीन घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, गर्भस्थ शिशु की चली गई जान

Sun, 17 Nov 2024 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 07:57 PM IST
सार

Hardoi News: तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई जिससे गर्भस्थ शिशु की जान चली गई। मामला जिले के हरपालपुर का है।

विज्ञापन
Hardoi: Ambulance did not arrive for three hours, unborn child died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती के पति ने 102 सेवा की एंबुलेंस को फोन किया। तीन बार फोन करने पर भी एंबुलेंस नहीं आई, तो पति निजी वाहन से पत्नी को लेकर हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। सीएचसी अधीक्षक ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर गांव निवासी नेत्रपाल खेती करते हैं। उनकी पत्नी नन्हीं देवी गर्भवती थी। शनिवार रात लगभग 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर नेत्रपाल ने 102 नंबर पर फोन किया। एंबुलेंस न पहुंचने पर फिर से 10:52 बजे और 11:08 बजे फोन किया। फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि कोई एंबुलेंस खाली नहीं है। बावन से एंबुलेंस आने पर भेजे जाने की बात कही गई। रात में एक बजे तक एंबुलेंस नहीं आई तो नेत्रपाल निजी वाहन से पत्नी को सीएचसी हरपालपुर ले गए। यहां प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


नेत्रपाल का आरोप है कि अगर एंबुलेंस सही समय से आ जाती तो उसके बच्चे की जान बच सकती थी। हरपालपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कि यूपी 102 सेवा का संचालन लखनऊ से होता है। सीएमओ काे पूरे मामले की लिखित जानकारी देंगे। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में खाली पड़े बेड, जमीन पर गर्भवती महिलाएं
हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं हावी हैं। सीएचसी परिसर के जच्चा बच्चा वार्ड में बेड खाली पड़े रहते हैं, फिर भी गर्भवती महिलाओं को फर्श पर लिटा दिया जाता है। रविवार की दोपहर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआकोली निवासी विशोक की पत्नी पूजा काे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाया गया। यहां उसे वार्ड में ले जाने की बजाय परिसर में ही फर्श पर लिटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed