{"_id":"662cf6d113ef79b73e078874","slug":"hardoi-accident-youth-dies-in-accident-two-injured-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: मौसी की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: मौसी की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो घायल
Sat, 27 Apr 2024 06:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:30 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसी की शादी में शामिल होने के लिए मौसा के साथ जा रहे युवक की बाइक पिहानी चपरतला मार्ग पर दूसरी बाइक से टकरा गई। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि साथ जा रहे मौसा और दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सीतापुर जनपद के महोलिया थाना क्षेत्र के पकरिया पांडेय गांव निवासी सूचित पांडेय (22) का ननिहाल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूर नगर गांव में है। उसकी मौसी वसुंधरा की शादी शुक्रवार को थी।
शादी में शामिल होने के लिए सूचित अपने गांव निवासी मौसा रामनरेश पांडेय (37) के साथ बाइक से मंसूरनगर जा रहा था। पिहानी चपरतला मार्ग पर उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे सहादत नगर निवासी लल्लन सिंह (45) की बाइक से टकरा गई। दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर तीनों को पहले पिहानी सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में सूचित पांडेय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रामनरेश पांडेय को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लल्लन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और इंटर तक की पढ़ाई कर चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।