{"_id":"66435745bb0738faed0fb398","slug":"hardoi-accident-truck-collides-with-tractor-trolley-youth-dies-driver-injured-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, युवक की मौत, हादसे में चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, युवक की मौत, हादसे में चालक घायल
Tue, 14 May 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 May 2024 06:10 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया ।
विज्ञापन
देवू की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में बिल्हौर कटरा मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी देवू कटियार (17) की दादी कमला देवी ग्राम प्रधान हैं। गांव में 13 मई को हुए मतदान में आदर्श पोलिंग बूथ बनाया गया था। बूथ में लगे टेंट का सामान वापस टेंट हाउस पर देने देवू बिंधहिया निवासी अनीस पाल (22) के साथ गया था।
विज्ञापन
टेंट हाउस पर सामान उतारने के बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली से वापस गांव जा रहे थे। बिल्हौर कटरा मार्ग पर खम्हरिया गांव के पास रूपापुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। घटना में देवू और अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने देवू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनीस का उपचार चल रहा है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन