{"_id":"616536618ebc3e6264670d93","slug":"hamirpur-ruthless-murder-of-bike-repairer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बाइक मिस्त्री की गला रेत कर हत्या, भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बाइक मिस्त्री की गला रेत कर हत्या, भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 12 Oct 2021 12:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:49 PM IST
सार
हमीरपुर जिले में युवत की निर्मम हत्या का सनसीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के पिपरौंदा रोड में मंगलवार को उपरौस मोहल्ला निवासी बाइक मिस्त्री की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी। शव सड़क किनारे फेंक दिया। घटना स्थल पुलिस अधिकारी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर जांच में जुटे हैं। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौदहा के उपरौस निवासी मृतक युसूफ (25) के भाई मो.जावेद ने बताया कि वह बाइक मिस्त्री का काम करता था। पिछले 10 अक्तूबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। तबसे घर नहीं लौटा।
कहा कि थाने पर कोई सूचना नहीं दी बल्कि खुद ही ढूढ़ने का प्रयास कर रहे थे। बताया कि अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर शव को कस्बे से करीब तीन किमी दूर सड़क किनारे फेंक दिया। रात में शव के पड़े होने की सूचना पर पुलिस गई लेकिन रात के अंधेरे में शव नहीं मिला।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने हत्या में दो-तीन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया है। मृतक युसूफ के पिता पप्पू ने 10 दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।