फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hamirpur: ruthless murder of bike repairer

हमीरपुर: बाइक मिस्त्री की गला रेत कर हत्या, भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Oct 2021 12:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Oct 2021 12:49 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में युवत की निर्मम हत्या का सनसीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
hamirpur: ruthless murder of bike repairer
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के पिपरौंदा रोड में मंगलवार को उपरौस मोहल्ला निवासी बाइक मिस्त्री की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी। शव सड़क किनारे फेंक दिया। घटना स्थल पुलिस अधिकारी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर जांच में जुटे हैं। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौदहा के उपरौस निवासी मृतक युसूफ (25) के भाई मो.जावेद ने बताया कि वह बाइक मिस्त्री का काम करता था। पिछले 10 अक्तूबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। तबसे घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


कहा कि थाने पर कोई सूचना नहीं दी बल्कि खुद ही ढूढ़ने का प्रयास कर रहे थे। बताया कि अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर शव को कस्बे से करीब तीन किमी दूर सड़क किनारे फेंक दिया। रात में शव के पड़े होने की सूचना पर पुलिस गई लेकिन रात के अंधेरे में शव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने हत्या में दो-तीन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया है। मृतक युसूफ के पिता पप्पू ने 10 दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed