{"_id":"60cf77a373803908cb194b12","slug":"hamirpur-pot-full-of-silver-coins-found-in-the-excavation","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजाना: हमीरपुर के मौदहा में जमीन की खुदाई में मिले चांदी के सिक्के, बनी है विक्टोरिया की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजाना: हमीरपुर के मौदहा में जमीन की खुदाई में मिले चांदी के सिक्के, बनी है विक्टोरिया की फोटो
Sun, 20 Jun 2021 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
खुदाई में मिले चांदी के सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के मौदहा में एक पुराने मकान में खुदाई के दौरान जमीन के अंदर एक मिट्टी के बर्तन में चांदी के सिक्के मिलने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने सिक्कों को आपस में बांट लिए, लेकिन इसकी जानकारी होते ही मकान मालिक ने मजदूरों से सिक्के अपने कब्जे में लेकर उन्हें पांच-पांच सौ रुपये मजदूरी देकर छुट्टी कर काम बंद करा दिया।
नगर के नरहिया निवासी अयूब पुत्र इनायत हुसैन रविवार को अपने पुराने मकान को बनवाने के लिए मजदूरों से खुदाई करा रहे थे। अचानक जमीन के अंदर मिट्टी के बर्तन में चांदी के सिक्के निकल आए। मजदूरों ने मालिक की नजर बचाकर आपस में सिक्के बांट लिए।
लेकिन इसकी जानकारी होते ही अयूब ने मजदूरों से सिक्के अपने कब्जे में लेकर उन्हें पांच-पांच सौ रुपये मजदूरी देकर छुट्टी कर निर्माण कार्य बंद करा दिया। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी है। इस संबंध में मकान मालिक अधिवक्ता मोहम्मद सादिक ने बताया रानी विक्टोरिया की तस्वीर बनी कुछ सिक्के पुराने मकान की खुदाई में मजदूरों को मिले थे। सिक्कों की संख्या आठ-नौ बताई जा रही है।