{"_id":"668e33907ac49fcfb10f9421","slug":"hamirpur-murder-a-youth-was-murdered-in-a-council-school-killed-with-a-sharp-weapon-investigation-started-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: परिषदीय विद्यालय में युवक की हत्या, धारदार हथियार से मारा…पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: परिषदीय विद्यालय में युवक की हत्या, धारदार हथियार से मारा…पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें, जांच शुरू
Wed, 10 Jul 2024 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:42 PM IST
सार
Hamirpur News: बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव में परिषदीय विद्यालय में युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात में शराब पार्टी के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे अपर एसपी मायाराम वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अतरार गांव निवासी संदीप सिंह (45) पत्नी अर्जुन सिंह की पत्नी अर्चना सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। इसी परिसर में उच्च प्राथमिक विदयालय (कंपोजिट) और पंचायत भवन एक ही परिसर में संचालित हैं। मंगलवार को संदीप सिंह गांव के ही लोगों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जिसका शव विद्यालय परिसर में शौचालय के पीछे मिला है। शरीर से खून निकल रहा था और पास में शराब की बोतले पड़ी मिली हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात में शराब पार्टी के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन