फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Jewellery worth Rs 10 lakh cash stolen from brick kiln contractor's house

Hamirpur: ईंट भट्ठा ठेकेदार के घर से दस लाख नकदी समेत जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Sep 2024 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Sep 2024 02:55 PM IST
सार

Hamirpur News: ईंट भट्ठा ठेकेदार के घर से लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को दूसरे साइड घुमा दिया। जिससे घटना फुटेज में रिकॉर्ड नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Hamirpur: Jewellery worth Rs 10 lakh cash stolen from brick kiln contractor's house
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में ईंट भट्ठा ठेकेदार के घर से दस लाख नकदी समेत जेवरात चोरों ने पार कर दिए। वहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा मोड़ दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जरिया थाना क्षेत्र के कछवाकलां गांव निवासी भूपेंद्र राजपूत ने बताया कि वह ईट भट्ठों में मजदूरों को भेजने की ठेकेदारी का काम करते हैं। बताया कि मंगलवार को ईंट भट्ठा मालिक आए थे। जो मजदूरों को पेशगी के रूप में रुपए बांटने के लिए 10 लख रुपए की नकदी दे गए थे।
विज्ञापन


बताया कि गुरुवार रात वह अपनी पत्नी के साथ दूसरे मकान में सोने चले गए थे तभी रात में चोर घर में घुसे और अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे 10 लाख रुपए, सोने की जंजीर, अंगूठी, झुमकी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जागने पर जब घर पहुंचे तो अलमारी खुली हुई तथा समान बिखरा देख गृह मलिक के होश उड़ गए। चोरों ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को डंडे से ऊपर की ओर कर दिया इसके बाद मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची जरिया पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। जरिया इंस्पेक्टर भरत कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed