फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Firing between two groups of students

हमीरपुर: प्रैक्टिकल देने आए छात्रों के दो गुटों में हुई फायरिंग, पत्थरबाजी, मची भगदड़

Mon, 25 Apr 2022 03:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Apr 2022 03:22 PM IST
सार

हमीरपुर के गोहांड कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रैक्टिकल देने आए छात्रों के बीच विवाद हो गया। साथ ही फायरिंग और पत्थरबाजी होने लगी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Hamirpur: Firing between two groups of students
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में गोहांड कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में इंटर मीडिएट का प्रैक्टिकल देने आए चिकासी के वृंदावन एकेडमी व दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के छात्रों का आपस में विवाद हो गया। इसको लेकर कॉलेज के बाहर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने छात्रों के दो गुटों के बीच फायरिंग व पत्थरबाजी हो गई।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज गूंजने से मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आरोपी छात्र मौके से भाग निकला। पुलिस कुछ छात्रों को पकड़कर गोहांड पुलिस चौकी ले गई। गोहांड के गांधी इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटरमीडिएट के रसायन, भौतिकी व जीव विज्ञान के प्रैक्टिकल चल रहे हैं।
विज्ञापन


इस कॉलेज में चिकासी के बृंदावन एकेडमी व दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के छात्रो का सेंटर बनाया गया है। प्रैक्टिकल शुरू होने से पहले विद्यालय के बाहर बैंक के सामने कुछ लड़के आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी व गोलियों की आवाज गूंजने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जरिया थानाध्यक्ष व यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लड़कों को पकड़कर चौकी ले आई। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया थाना चिकासी के बरौली गांव निवासी बॉबी राजपूत व अतरा के विशाल राजपूत वृंदावन एकेडमी चिकासी में 12वीं क्लास में पढ़ते हैं।

सोमवार को दोनों का प्रैक्टिकल गांधी इंटर कॉलेज गोहांड होना था। दोनों छात्रों के मध्य पूर्व से किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके कारण विशाल राजपूत ने अपने कुछ बाहरी दोस्तों को बुला लिया और बॉबी को मारने पीटने लगा तभी स्कूल के अन्य लड़कों व दुकानदारों ने विशाल व उसके साथियों को दौड़ा लिया। इस बीच विशाल व उसके साथी भाग गए। पूछताछ में लोगों ने बताया कि भागते समय विशाल के साथी ने तमंचे से फायर किया है। इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed