{"_id":"687d167d328b8ba6850d5d28","slug":"hamirpur-father-ran-across-700-meter-long-bridge-to-get-his-sick-son-treated-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बीमार बेटे के इलाज को पिता ने 700 मीटर लंबा पुल दौड़कर पार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बीमार बेटे के इलाज को पिता ने 700 मीटर लंबा पुल दौड़कर पार किया
Sun, 20 Jul 2025 09:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Jul 2025 09:55 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में एक पिता ने बीमार बेटे को गोद में लेकर दौड़कर यमुना पुल पार किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बीमार बेटे को लेकर यमुना पुल पर दौड़कर ले जाता पि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरम्मत के चलते वाहनों के आवागमन के लिए बंद यमुना पुल एक पिता ने बीमार बेटे को गोद में लेकर दौड़कर पार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करताी है। बच्चा बुखार से पीड़ित होने के चलते जिला अस्पताल से रेफर किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सप्ताह में 48 घंटे यमुना पुल बंद होने से लोगों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। ऐसे ही एक मामले का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें 900 मीटर के यमुना पुल को एक युवक बच्चे को लेकर पहले 200 मीटर चला लेकिन जब एक पिता से बेटे की पीड़ा देखी नहीं गई तो 700 मीटर बचे पुल को पार करने के लिए दौड़ लगा दी। यह वीडियो मुख्यालय के पठकाना मोहल्ला निवासी बांगरू का बताया जा रहा है। इसमें वह अपने बेटे जुनैद (4) को लेकर दौड़ रहा है। बेटे के हाथ में विगो लगा है। बताया जा रहा कि बच्चे को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया। जिसे लेकर पिता अपने किसी साथी के साथ जा रहा था।
विज्ञापन
बेबस दिखी मां
रविवार शाम करीब सात बजे यमुना पुल पर एक और बेबस मां बेटे के इलाज को बाइक से पुल पार कराने की पुलिस से मन्नतें करती नजर आईं। सुमेरपुर निवासी रिंकी ने बताया कि उसका एक साल का बेटा बीमार है। जिला अस्पताल में बच्चों का कोई डॉक्टर नहीं मिला। ऐसे में पड़ोसियों के साथ बाइक से उसे कानपुर ले जाना चाहते थे। लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया।
विज्ञापन