{"_id":"6815e50b47979018b9006ad9","slug":"hamirpur-farmer-commits-suicide-before-daughters-wedding-wedding-procession-was-to-come-on-18th-may-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बेटी की शादी से पहले किसान ने की आत्महत्या, 18 मई को आनी थी बरात, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बेटी की शादी से पहले किसान ने की आत्महत्या, 18 मई को आनी थी बरात, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 03 May 2025 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 03 May 2025 03:17 PM IST
सार
Hamirpur News: बिवांर थाना क्षेत्र में बेटी की शादी से पहले किसान ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में बेटी की शादी को लेकर चितिंत किसान ने उसके हाथ पीले होने से पहले ही शनिवार सुबह बबूल के पेड़ पर अंगौछा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर पर 18 मई को होने वाली शादी को लेकर तैयारियां चल रहीं थी, जो मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
बिवांर थाना व कस्बा निवासी प्रेम किशोर प्रजापति ने बताया कि शनिवार को उनके बड़े भाई रामखिलावन प्रजापति (62 ) ने बबूल के पेड़ पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। बताया कि 18 मई उनकी बेटी रजनी प्रजापति की शादी ग्राम कल्ला थाना बिवांर में होनी थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
भाई शादी को लेकर परेशान रहते थे। शनिवार सुबह चार बजे रोजाना की भांति घूमने के लिए निकले थे। जब वह घूम कर वापस नहीं आए, तो तलाश की गई। तब बांधुर रोड स्थित सध्धू बाबा के स्थान के करीब बबूल के पेड़ से फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन