फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Class 5 student unconscious after being beaten by teacher

Hamirpur: शिक्षक की पिटाई से पांचवीं की छात्रा बेहोश, सवाल का जवाब न देने पर बेरहमी से मारपीट का आरोप

Sat, 10 Feb 2024 05:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Feb 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Class 5 student unconscious after being beaten by teacher
शिक्षक द्वारा मारपीट की जानकारी देती छात्रा अनन्या - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल का जवाब न देने से नाराज शिक्षक ने पांचवीं की छात्रा को पीट दिया। जिससे गिरने से वह बेहोश हो गई। पीड़ित छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बहगांव निवासी विमलेश ने बताया वह दिव्यांग हैं। पति मजदूरी करते हैं। बताया कि उनकी पुत्री अनन्या (9) गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5वीं की छात्रा हैं। शुक्रवार को उनकी पुत्री स्कूल पढ़ने गईं। जहां अनन्या शिक्षक के पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाई। आरोप है नाराज शिक्षक ने गाली-गलौज करते हुए मासूम बालिका के साथ लात घूंसों व डंडों से मारपीट की। शिक्षक की पिटाई से पुत्री बेहोश हो गई।
विज्ञापन


पिता विमलेश का आरोप है जानकारी होने पर वह स्कूल पहुंची। शिक्षक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक उनकी पुत्री को स्कूल में बंधक बनाए रहा और मारपीट करता रहा। बेहोश होने पर भी कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों को बताने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट करने की धमकी दी। पूरे परिवार को देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक का कहना है कि एक सवाल का जवाब न देने पर सिर्फ एक छड़ी मारी थी। घटना को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। अन्य सारे आरोप निराधार हैं। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगेे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed