फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur brother in law on his way to see bride sister in law said You cannot get married while I am around

हमीरपुर: ‘हाईवे पर फिल्मी ड्रामा’, दुल्हन देखने जा रहा था देवर, भाभी बोली- मेरे रहते तुम शादी नहीं कर सकते

Fri, 21 Aug 2026 10:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 21 Aug 2026 10:51 AM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में कानपुर देहात का एक युवक अपने पिता और बड़े भाई के साथ खुद के लिए दुल्हन देखने जा रहा था, जिसकी भनक उसकी भाभी को लग गई। भाभी ने पीछे से आकर सब्जी मंडी चौराहे के पास हाईवे पर ही देवर को पकड़ लिया और अपने रहते शादी न करने की जिद करते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Hamirpur brother in law on his way to see bride sister in law said You cannot get married while I am around
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में बड़े भाई और पिता के साथ खुद के लिए दुल्हन देखने जा रहे युवक को उसकी भाभी ने कस्बे के बीच हाईवे किनारे पकड़ कर पीटा और अपने रहते शादी नहीं करने का दबाव बनाते हुए घर लौटा ले गई। कानपुर देहात के एक गांव का निवासी युवक बड़े भाई और पिता संग अपने लिए दुल्हन देखने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

इसकी भनक उसकी भाभी को लगी तो वह भी पीछे-पीछे पहुंच गई। कस्बे में सब्जी मंडी चौराहा के समीप पति, ससुर व देवर को रोककर बीच हाईवे में जमकर हंगामा किया। महिला ने देवर से कहा कि उसके रहते तुम शादी नहीं कर सकते हो। हंगामा बढ़ता देखकर पिता सभी को लेकर थाने पहुंचा। यहां पर पुलिस ने तीनों को समझाकर घर वापस भेज दिया है।

विज्ञापन

भाभी, देवर पर साथ में रहने का बना रही थी दबाव
पुलिस ने हिदायत दी है कि वह पहले आपस में सहमति बनाएं। इसके बाद शादी की आगे की कार्रवाई करें। एसआई कमलापति त्रिपाठी ने बताया कि भाभी-देवर के मध्य शादी को लेकर विवाद हुआ था। दोनों को समझा-बुझाकर आपस में सुलह करने की हिदायत देकर घर भेज दिया है। भाभी-देवर पर साथ में रहने का दबाव बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed