{"_id":"681620ee24771ddbac0058a1","slug":"hamirpur-bike-ran-over-the-neck-of-an-innocent-child-child-got-stuck-and-dragged-for-eight-feet-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मासूम की गर्दन पर चढ़ाई बाइक, फंसकर आठ फीट घिसटा बच्चा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मासूम की गर्दन पर चढ़ाई बाइक, फंसकर आठ फीट घिसटा बच्चा, हालत गंभीर
Sat, 03 May 2025 07:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 May 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
बाइक के नीचे आया बालक
- फोटो : अमर उजाला
नगर के जुगियाना मोहल्ले में बाइक सवार ने बुधवार को पांच साल के मासूम पर बाइक चढ़ा दी। बाइक में फंसकर मासूम आठ फीट घिसटता चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जुगियाना मोहल्ला निवासी अजय कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम छह बजे उनका बेटा वैभव (5) दरवाजे पर खेल रहा था।
विज्ञापन
तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी और मासूम की गर्दन से बाइक के दोनों पहिए निकल गए। बताया कि बेटा करीब आठ फीट तक घिसटता चला गया। आरोप हैकि बाइक सवार ने इलाज कराने से भी मना कर दिया। बच्चे का उरई के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में मासूम घर से दौड़ते हुए बाहर निकलता है। तभी बाइक से टक्कर हो जाती है वह सड़क पर गिरता है जिसके ऊपर से बाइक निकल गई। चालक ने बाइक रोककर बालक को उठाया। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि अजय कुमार की तहरीर पर मोहल्ले के ही भगत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन