{"_id":"6abb3dfd7c5fd8389c0d6d8f","slug":"hamirpur-arto-action-three-double-decker-buses-seized-and-heavy-fines-imposed-passengers-create-a-ruckus-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: एआरटीओ का बड़ा एक्शन, तीन डबल डेकर बसें सीज, भारी जुर्माना भी लगाया, बस स्टैंड पर यात्रियों का बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: एआरटीओ का बड़ा एक्शन, तीन डबल डेकर बसें सीज, भारी जुर्माना भी लगाया, बस स्टैंड पर यात्रियों का बवाल
Tue, 29 Sep 2026 09:56 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:56 AM IST
सार
Hamirpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड रोड पर एआरटीओ ने लांग रूट की डबल डेकर बसों के खिलाफ बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा मानकों और फिटनेस में कमी पाए जाने पर काव्य बस सर्विस और विश्वनाथ बस सर्विस समेत तीन बसों को सीज कर दिया गया, जबकि प्रत्येक बस पर 40 से 50 हजार रुपये का चालान ठोका गया।
विज्ञापन
हमीरपुर में डबल डेकर बसों पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नोएडा में स्लीपर डबल डेकर बस में हुए भीषण अग्निकांड के बाद हमीरपुर जिले में परिवहन विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है। शासन के निर्देश पर बसों के सुरक्षा मानकों और फिटनेस को लेकर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड रोड पर एआरटीओ ने लांग रूट पर संचालित हो रही तीन स्लीपर डबल डेकर बसों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एआरटीओ की जांच के दौरान काव्य बस सर्विस और विश्वनाथ बस सर्विस समेत तीन डबल डेकर बसें सुरक्षा मानकों में पूरी तरह फेल पाई गईं। आपातकालीन खिड़कियों, अग्निशमन यंत्रों और फिटनेस से जुड़े जरूरी दस्तावेजों में भारी अनियमितता मिलने पर अधिकारियों ने तीनों बसों को मौके पर ही सीज कर दिया। इसके साथ ही नियम उल्लंघन पर प्रति बस करीब 40 से 50 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान भी काटा गया।
विज्ञापन
अचानक कार्रवाई से भड़के यात्री
एआरटीओ की इस अचानक कार्रवाई के बाद बीच रास्ते में बस सीज होने से नाराज यात्रियों ने हमीरपुर बस स्टैंड पर जमकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब महिला यात्री बसों के सामने आकर खड़ी हो गईं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने मांग की कि या तो उन्हें तत्काल प्रभाव से दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक भेजा जाए या फिर महोबा तक का उनका किराया तुरंत वापस किया जाए।