फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Accusation of murder by mixing acid in alcohol

Hamirpur: शराब में तेजाब पिलाकर हत्या का आरोप, परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया

Wed, 04 Dec 2024 07:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 07:32 PM IST
सार

Hamirpur News: शराब में तेजाब पिलाकर हत्या का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा किया। सड़क जाम कर प्रदर्शन किया साथ ही विधायक का काफिला रोक दिया।

विज्ञापन
Hamirpur: Accusation of murder by mixing acid in alcohol
विधायक मनीषा अनुरागी को समस्या सुनाते जाम लगाए मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवक को शराब में तेजाब मिलाकर पिलाने के मामले में युवक की मौत होने पर परिजन भड़क गए। उन्होंने कोतवाली के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। वहां से निकल रहीं विधायक के काफिले को रोक लिया। विधायक ने कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को उनके भाई भीमपाल (35) को गांव के ही सीताराम अनुरागी व उसके पुत्र भानसिंह ने अपने घर में बुलाया था। आरोप है कि दोनों ने उनके भाई को शराब में तेजाब पिलाकर हत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर भाई को झांसी, कानपुर व ग्वालियर में इलाज कराया। मंगलवार रात झांसी में इलाज के दौरान भीमपाल की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया वह लोग कोतवाली गए थे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा लिखने से इन्कार कर दिया। उधर, आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। वहां से निकल रहीं विधायक मनीषा अनुरागी के काफिले को रोक लिया। विधायक ने कोतवाल को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed