{"_id":"fe41caa8c1d89488d0626d5a63ec4999","slug":"halt-broke-the-window-ran-con-was-nabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की तोड़ हैलट से भागा चोर दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की तोड़ हैलट से भागा चोर दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूही में पकड़ा गया चोर बीमारी का बहाना कर हैलट पहुंचा और टॉयलेट की खिड़की तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने टॉयलेट खाली देखा तो राहगीर की मदद से उसे धर दबोचा। फिर हैलट लाए और डॉक्टरों की सलाह से डिस्चार्ज करा दिया।
विज्ञापन
जूही एसओ नीरज यादव ने बताया कि युवक ने एक दर्जन से अधिक चोरी और लूट की वारदात कबूली है। गुरुवार दोपहर जूही नहरिया के पास स्थित एसबीआई के बाहर खड़ी विष्णुपुरी निवासी एक कारोबारी की कार से बैग चुराते युवक को भीड़ ने पकड़ा था। जूही एसओ के मुताबिक, युवक ने अपना नाम गोविंद निवासी शंकर नगर भोपाल बताया था।
विज्ञापन
बीमारी का बहाना करने पर दरोगा शमशेर बहादुर सिपाही के साथ उसे हैलट ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे वार्ड नंबर-14 के बेड-33 पर एडमिट किया था। डॉक्टरों ने जांच की तो कोई बीमारी नहीं निकली।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह आठ बजे सिपाही पवन कुमार व शिवप्रकाश उसे टॉयलेट ले गए। वह टॉयलेट की खिड़की तोड़कर भाग निकला। गोविंद को पोस्टमार्टम हाउस की दीवार फांदते देखकर पुलिस ने बाइक सवार की मदद से उसे स्वरूप नगर स्थित इलाहाबाद बैंक के पास धर दबोचा।